गोपालघाट में डूबे किशोर का मिला शव
Sitapur News - सीतापुर में गोपालघाट पर नहाते समय 12 वर्षीय अंशू राठौर डूब गया। 20 घंटे बाद उसका शव मिला। अंशू अपने दोस्तों के साथ था जब वह अचानक नदी की गहराई में चला गया। उसके माता-पिता की मृत्यु 10 साल पहले हुई थी,...

सीतापुर, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को गोपालघाट पर नहाते समय डूबे दुर्गापूर्वा निवासी 12 वर्षीय अंशू राठौर का शव करीब 20 घंटे बाद मिला। वह अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था, तभी अंशू अचानक नदी की गहराई में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। रात तक शव नहीं मिला था सोमवार सुबह फिर गोताखोरों ने जाल डालकर तलाश शुरू की। करीब 20 घंटे बाद अंशु का शव जाल में फंसा, जिसके बाद शव को नदी के बाहर निकाला गया। अंशू के माता-पिता की मौत करीब दस वर्ष पहले हो गयी थी। वह अपने बड़े भाई के साथ रहता था। शव मिलने के बाद से बड़े भाई का रो रो कर बराहाल है। मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।