महिला के गले से उड़ाई सोने की चेन
Sitapur News - रेउसा में यज्ञ के दौरान प्रेमलता तिवारी के गले से चोरों ने सोने की चेन चुरा ली। वह एक रिश्तेदारी में शामिल होने आई थीं। घटना के बाद दो महिलाओं को शक के आधार पर पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस ने मौके पर...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुरThu, 20 Feb 2025 11:27 PM

रेउसा। यज्ञ के दौरान महिला के गले से उचक्कों ने सोने की चेन उड़ा दी। सीतापुर के मुंशीगंज निवासी प्रेमलता तिवारी पत्नी प्रमोद कुमार तिवारी अपनी रिश्तेदारी में रेउसा के मूरतपुर में यज्ञ कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। गुरुवार की शाम चार बजे यज्ञ के दौरान किसी महिला ने प्रेमलता के गले से सोने की चेन खींच ली। शक के आधार पर दो महिलाओं को पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस कर्मियों ने मौके पर जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि जांच कर केस दर्ज किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।