Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़सीतापुरHeavy Rain and Released Water Cause Flooding in Gaulok Kodar Villages

कहर बरपा रहीं नदियां, 24 गांव में जलमग्न

रेउसा में वर्षा और बैराजों से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी से गांजर की हालत खराब

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुरFri, 23 Aug 2024 05:36 PM
share Share

रेउसा, संवाददाता। वर्षा और बैराजों से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी से गांजर की घाघरा व शारदा नदियों उफान पर हैं। इससे ग्राम पंचायत गौलोक कोड़र के दो दर्जन गांव बाढ़ के पानी से जलमग्न हैं। बाढ़ के चलते ग्रामीण ऊंचे स्थानों पर पलायन की जुगत में लग गए हैं।

पिछले एक पखवारा से रुक-रुककर मूसलाधार बारिश हो रही है। साथ ही बैराजों से लगातार पानी भी डिस्चार्ज किया जा रहा है। इससे नदियों के जलस्तर में इजाफा हुआ। गुरुवार की देर रात से घाघरा व शारदा नदियों का जलस्तर काफी बढ़ने करीब दो दर्जन तलहटी में बसे गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है। ग्राम पंचायत गौलौक कोड़र के सुकईपुरवा,दुर्गापुरवा,संबारी पुरवा,निर्मल पुरवा,संतराम पुरवा,नई बस्ती आदि करीब दर्जन भर से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। गांवों के कुछ लोगों के घरों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश हो गया है। बसंतापुर से गौलोक कोड़र मुख्य मार्ग पर बाढ़ का पानी बहुत तेजी से बह रहा है, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। साथ ही करीब दर्जन भर संपर्क मार्गों पर बाढ़ का पानी बह रहा है। जिस कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। उधर, तहसीलदार बिसवां उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि नदियों का जलस्तर बढ़ा है। जिससे गौलोक कोड़र के कुछ मजरों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार 1500 लंच पैकेट बांटे गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें