Hindi NewsUttar-pradesh NewsSitapur NewsDistrict Officer Resolves Land Disputes and Complaints at Complete Police Solutions Day

कब्जे की शिकायत पर तत्काल मुकदमा, लेखपाल और पुलिस मौके पर

Sitapur News - मानपुर में सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी अभिषेक आनंद और पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। कई मामलों में त्वरित कार्रवाई की गई, जिसमें भूमि विवादों का समाधान और अवैध...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुरSat, 22 Feb 2025 10:13 PM
share Share
Follow Us on
कब्जे की शिकायत पर तत्काल मुकदमा, लेखपाल और पुलिस मौके पर

मानपुर, संवाददाता। सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने थाना मानपुर में फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना। सबसे पहली शिकायत बन्नी बाजदार के सोबरन की थी। बताया कि मेड़बंदी के बाद उनके खेत के किनारे पिलर लगे थे, जिसे विपक्षी विरजू ने उखाड़ दिए और खेत पर कब्जा कर रहा है। डीएम ने संबंधित लेखपाल को पुलिस बल के साथ भेजा और बिरजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। सीतलपुरवा के सियाराम ने प्रार्थना पत्र दिया कि चकमार्ग पर कुछ गांव वालों ने कब्जा कर लिया है। जिस पर डीएम ने तुरंत कब्जा खाली कराकर रास्ता बहाल करने के निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि पैमाईश से सम्बन्धित प्रकरणों को नियमानुसार निस्तारित कराया जाये। रजिस्टर के साथ अन्य सम्बंधित अभिलेखों का भी अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित को निर्देशित करते हुये कहा कि जो भी विवरण रजिस्टर में अंकित किया जाये। शिकायतकर्ता द्वारा मकान में कब्जा न देने के कारण जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दोनों पक्षों को बुलाकर मौके पर ही शिकायत का निस्तारण किया। एसपी चक्रेश मिश्र ने आगामी शिवरात्री के दृष्टिगत समय से संबंधित को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों भ्रमण कर लें, जिससे कोई अप्रिय घटना घटित न होने पाये। उन्होंने कहा महिला सम्बन्धी अपराधों, भूमि विवाद, अवैध कब्जे आदि से सम्बन्धित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। इस दौरान एसडीएम बिसवां, पुलिस क्षेत्राधिकारी बिसवां सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें