Hindi NewsUttar-pradesh NewsSitapur NewsDispute Over Land in Rampur Leads to Fatal Violence Disabled Man Killed

छप्पर रखने पर विवाद में चले लाठी-डंडे, दिव्यांग की मौत

Sitapur News - रामपुर कलां में विवादित जमीन पर छप्पर लगाने के दौरान एक दिव्यांग की हत्या हो गई। मृतक रामकुमार ने विरोध किया, जिसके बाद लाठी-डंडे चलने लगे। घायल होकर रामकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुरThu, 3 April 2025 11:05 PM
share Share
Follow Us on
छप्पर रखने पर विवाद में चले लाठी-डंडे, दिव्यांग की मौत

देवकलिया, संवाददाता। रामपुर कलां थानाक्षेत्र के अंतर्गत एक विवादित जमीन पर छप्पर रखने के दौरान विवाद हो गया। बात बढ़ने पर लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें एक दिव्यांग के गंभीर रूप से घायल हो जाने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। रामपुर कलां क्षेत्र के कैमा ग्राम पंचायत के क्योंटी में स्थानीय निवासियों के मुताबिक वर्षों पूर्व से नवीन परती पर दोनों पक्षों का कब्जे को लेकर रंजिश चल रही थी। इसका विवाद तहसील स्तर पर भी लंबित चल रहा है। गुरूवार सुबह सूरज विक्रम राम सिंह पुत्र बनवारी यादव आठ बजे के करीब विवादित जमीन पर छप्पर रखने लगे। जिसका दिव्यांग रामकुमार 50 वर्ष पुत्र सुंदर ने विरोध किया। इसी बात पर विवाद होने लगा। विवाद बढ़ा तो लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में घायल दिव्यांग रामकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रामकुमार के दिव्यांग होने से उसे प्रधानमंत्री आवास योजना से एक हफ्ता पूर्व आवास आवंटन किया था। निर्माण कार्य करने के लिए बुधवार को सामान खरीद चुका था। इसी दौरान आपसी विवाद ने उसकी जान चली गई। परिजनों ने सूरज, विक्रम, राम सिंह पुत्र बनवारी यादव पर जान से मारने की तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें