भाजपा संगठन महामंत्री में चुनावी रणनीति पर की चर्चा
Sitapur News - सीतापुर में भाजपा के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। लहरपुर विधानसभा के मंडल अध्यक्षों और शक्ति केन्द्र...

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने जिला कार्यालय में अलग-अलग बैठकों के माध्यम से जनप्रतिनिधियों, पूर्व मंडल अध्यक्ष और जिला पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की। लहरपुर विधानसभा के मंडल अध्यक्षों व शक्ति केन्द्र संयोजकों के साथ लहरपुर विधानसभा के अनुसूचित मोर्चा के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच आगामी विधानसभा चुनाव की विजय रणनीति पर चर्चा की गई। प्रदेश महामंत्री (संगठन) शधर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा अनवरत कार्य करने वाला राजनैतिक दल है। इस अवसर पर जिला प्रभारी नीरज सिंह, जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।