Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़सिद्धार्थनगरVidhayak Vinay Verma s Protest Continues Against SP in Siddharthnagar

विधायक का दो टूक, एसपी के हटने तक जारी रहेगा धरना

छठें दिन धरने पर रहे शोहरतगढ़ विधायक सिद्धार्थनगर। हिन्दुस्तान संवाद शोहरतगढ़ से अपना दल

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थSun, 15 Sep 2024 08:44 PM
share Share

सिद्धार्थनगर। हिन्दुस्तान संवाद शोहरतगढ़ से अपना दल (एस) के विधायक विनय वर्मा का गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना रविवार को छठें दिन जारी रहा। विधायक ने दो टूक कहा है कि उनका धरना एसपी के हटने तक जारी रहेगा।

नगर पालिका के सामने गांधी प्रतिमा के सक्षम मंगलवार से धरना दे रहे विधायक विनय वर्मा ने कहा कि शोहरतगढ़ व ढेबरुआ पुलिस कार्यकर्ताओं को धमका रही है। जो भी उन्हें समर्थन दे रहा है, पुलिस उसे प्रताड़ित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने इसकी जानकारी डीएम को दे दी है। उन्होंने चेताया कि अगर उनके किसी कार्यकर्ता को किसी भी तरह की क्षति होती है तो इसकी जिम्मेदार पुलिस प्रशासन की होगी।

विधायक ने कहा कि पुलिस लोगों के सहयोग के लिए होती है, उत्पीड़न के लिए। अगर पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो पूरा जिला धरने पर बैठ जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले की पुलिस मुख्यमंत्री की छवि खराब कर रही है। उनकी ओर से लगाया गया एक भी आरोप गलत नहीं हैं। जनता की पीड़ा को लेकर धरने पर बैठे हैं। जब तक एसपी हट नहीं जाएंगी उनका धरना जारी रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें