चौरवा बाबा की अराजक तत्वों ने तोड़ी प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश
Siddhart-nagar News - खेसरहा थाना क्षेत्र के कुर्थिया चौकी अंतर्गत निखोरिया गांव में चौरवा बाबा की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। मूर्ति का सिर किसी धारदार हथियार से काटा गया और हाथियों की मूर्ति भी नष्ट कर दी गई।...

घोसियारी, हिन्दुस्तान संवाद।खेसरहा थाना क्षेत्र के कुर्थिया चौकी अंतर्गत निखोरिया गांव के पूरब पीपल के पेड़ के नीचे करीब पांच दशक से चौरवा बाबा (बरम बाबा) की प्रतिमा स्थापित थी। मंगलवार रात में अज्ञात लोगों ने प्रतिमा के सिर को किसी धारदार हथियार से अलग कर दिया। जानकारी होने के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार निखोरिया गांव के पूरब चौरवा बाबा की प्रतिमा ग्रामीणों द्वारा स्थापित की गई थी। मंगलवार देर रात किसी ने प्रतिमा के सिर को धड़ से अलग कर दिया गया। मूर्ति के बगल में रखी हाथियों की मूर्ति भी तोड़ी गई है। पीपल के पेड़ पर भी कई वार किया गया है। जानकारी होते ही एडिशनल एसपी सिद्धार्थ, सीओ बांसी मयंक द्विवेदी थानाध्यक्ष चंदन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। उनकी मांग है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी सजा दी जाए। थानाध्यक्ष चंदन ने बताया की गांव के अमित कुमार श्रीवास्तव ने तहरीर दी है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।