Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsSiddharthnagar Rice Purchase Scam Police Still Searching for Key Accused

फरार आरोपितों को तलाश नहीं पा रही पुलिस

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर जिले में धान खरीद घोटाले का मामला र जिले में वित्तीय वर्ष 2023-24 में हुए धान खरीद घोटाले में पीसीएफ के तत्कालीन जिल प्रबंधक अमित कुमार च

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थMon, 28 April 2025 04:01 AM
share Share
Follow Us on
फरार आरोपितों को तलाश नहीं पा रही पुलिस

सिद्धार्थनगर, हिटी। सिद्धार्थनगर जिले में वित्तीय वर्ष 2023-24 में हुए धान खरीद घोटाले के कई आरोपित पुलिस की पकड़ से अब भी दूर हैं। पुलिस अभी तक उनकी तलाश ही नहीं कर पाई है। जिम्मेदारों का कहना है कि शीघ्र ही फरार चल रहे आरोपितों को दबोच लिया जाएगा।

सिद्धार्थनगर जिले में वित्तीय वर्ष 2023-24 में हुए धान खरीद घोटाले में पीसीएफ के तत्कालीन जिल प्रबंधक अमित कुमार चौधरी, एकाउंटेंट उमानंद उपाध्याय समेत छह केंद्र प्रभारियों पर सिद्धार्थनगर, खेसरहा, बांसी, त्रिलोकपुर व चिल्हिया थाने में केस दर्ज हुआ है। इसके अलावा बिना काम कराए भुगतान के आरोप में हफ्ते भर पूर्व दोनों कर्मियों समेत दो अन्य लोगों पर केस दर्ज हुआ है। धान खरीद घोटाले से जुड़े मामले में पीसीएफ के दोनों कर्मियों समेत 10 लोगों पर केस दर्ज हो चुका है। इसमें से पांच गिरफ्तार भी हो चुके हैं जबकि पांच फरार चल रहे हैं। फरार चल रहे लोगों में पीसीएफ के दोनों कर्मी शामिल हैं। इन दोनों कर्मियों पर सिद्धार्थनगर थाने में चार केस दर्ज है पर अब तक एक भी केस में गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी आठ बीघा वालों ने भी बेचा है पौने तीन सौ कुंतल धान

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हसुड़ी औसानपुर गांव में वित्तीय वर्ष 2024-25 में सात से आठ बीघा वाले भी ढाई सौ से 300 कुंतल तक धान बेचे हैं। क्षेत्र के हसुड़ी औसानपुर गांव निवासी रोहित कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को डीएम से मामले की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि हमारे ही गांव के आठ बीघा वाले व्यक्ति से पौने तीन सौ कुंतल से अधिक की धान की खरीदारी वित्तीय वर्ष 2024-25 में हुई है। जिले में अभी वित्तीय वर्ष 2023-24 में हुए धान खरीद घोटाले की जांच चल रही है। एसआईटी मामले की जांच कर रही है। एसआईटी की रडार पर जिले के 46 सौ किसान है। बावजूद जिम्मेदारों पर इसका कोई असर नहीं है।

धान खरीद घोटाले में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सुजीत राय, सीओ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें