Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsRudra Mahayagya Celebrated in Siddharthnagar Devotees Engaged in Divine Narration

सेवा, सुमिरन, भजन करने वालों पर भगवान की कृपा

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर के गायघाट के महुअरवा गांव में रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन कथा व्यास सोनम ने भक्तों को रसपान कराया। उन्होंने बताया कि संतों की संगति से भगवान की कृपा बनी रहती है। कथा सुनने से भक्तों में...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थFri, 21 Feb 2025 02:27 AM
share Share
Follow Us on
सेवा, सुमिरन, भजन करने वालों पर भगवान की कृपा

सिद्धार्थनगर, हिटी। बर्डपुर क्षेत्र के गायघाट के महुअरवा गांव में चल रहे रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन कथा व्यास सोनम ने भक्तों को रसपान कराया। उन्होंने कहा कि संतो के साथ रहकर सेवा सुमिरन व भजन करने वाले पर भगवान की कृपा बनी रहती हैं। भगवान का कथा सुनने से ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा आती हैं।

उन्होंने रसपान कराते हुए कहा कि कथा सुनने वाला हमेशा नीचे बैठना चाहिए। शंकर जी ने राम जी की कथा चरित्र व मर्यादा को सुनते ही भगवान राम का दर्शन करने की इच्छा जागृति हो गई। भगवान भक्त के मन की बात जानते हैं। किसी व्यक्ति के बारे में अच्छा सोचते हैं तो भगवान प्रसन्न होते हैं। व्यक्ति अपने सुख से खुश नही है, बल्कि बगल वाले सुख से परेशान हैं। उन्होंने जो प्रेम गली में आये नहीं, वह प्रेम की भाषा क्या जाने। जो वेद करें और भेद करें मन में मनमलता लाए, उसे कोई कितना भी चाहे ज्ञान कहें भगवान कृपा क्या जाने गीत गाकर भक्तों को आनंद में डुबो दिया। श्री रामलीला मंडल के संचालक रुद्रनाथ राय ने बताया कि बुधवार की रात भगवान के जन्म के मंचन किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें