Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsRamleela Concludes with Lord Ram s Coronation in Bhardariya Village

रावण वध का मंचन देख हर्षित हुए दर्शक

Siddhart-nagar News - डुमरियागंज के भवानीगंज क्षेत्र के भड़रिया गांव में रामलीला का समापन प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ हुआ। मंचन में रावण का वध और राम का अयोध्या आगमन दिखाया गया। नगरवासियों ने दीप जलाकर राम का...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थSat, 22 Feb 2025 04:54 PM
share Share
Follow Us on
रावण वध का मंचन देख हर्षित हुए दर्शक

डुमरियागंज। भवानीगंज क्षेत्र के भड़रिया गांव में चल रहे रामलीला का शुक्रवार की रात प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया। मंचन देख श्रद्धालु हर्षित हो जयकारा लगाने लगे। कलाकारों ने दौरान दिखाया कि लंका के सभी योद्धाओं व रावण के परिवार से जुड़े महारथियों की मौत के बाद रावण मैदान में आता है, जहां राम से भयंकर युद्ध होता है। अंत में रावण मारा जाता है। इसके बाद कलाकारों ने दिखाया कि 14 वर्ष तक वनवास व रावण का वध करने के बाद जब राम अयोध्या पहुंचे तो नगरवासियों ने दीप जलाकर स्वागत किया। इसके बाद राम का राज्याभिषेक होते ही चारो ओर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस अवसर पर विजय मिश्र, संतोष पासवान, अष्टभुजा, शैलेन्द्र, मनोज आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें