चौपाल में सांसद ने दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
Siddhart-nagar News - 22 एसआईडीडी 34: सेखुईया चौराहे पर चौपाल में योजनाओं की जानकारी देते सांसद जगदंबिका पाल आयोजन होने से बच्चों का मनोबल ऊंचा होता है। छात्र-छात्राओं को अ

लोटन, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रामगढ़ गांव के सेखुईया चौराहे पर सांसद जगदंबिका पाल ने शनिवार को आयोजित चौपाल में सरकार की योजनाओं को बताने के साथ उसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि देश का प्रत्येक नागरिक तरक्की करे।
सांसद ने आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, विकास कार्यों की चर्चा की और लोगों की समस्याओं को जाना। उन्होंने कहा कि इसके पहले जितने भी सांसद हुए जीतने के बाद कोई सेखुईया चौराहे तक नहीं आ पाते थे। यह सांसद ऐसा ही जब आप बुलाएंगे आपके बीच खड़ा मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज लोगों को मुंबई जाने के लिए गोरखपुर जाकर एक दिन पहले इंतज़ार नहीं करना पड़ता है। लोग बस्ती-गोंडा आदि जाते थे। लोगों को अब धक्का नहीं खाना पड़ रहा है। सिद्धार्थनगर का सपना पूरा हो गया है। अब डुमरियागंज रेल लाइन भी बनने जा रही है। मेडिकल कॉलेज सपना था आज बन गया है। अब गंभीर बीमारियों का इलाज आसानी से हो जा रहा है। चौपाल में एसपी अग्रवाल, रिंकू पाल, सब्लू साहनी, केशव राजभर, विजय यादव, अनवर, राजेन्द्र, रवि पांडेय आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।