Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsLive Performance of Tadka s Slaying at Rudra Mahayagna in Gayghat

ताड़का वध का मंचन देख मंत्रमुग्ध हो गए श्रद्धालु

Siddhart-nagar News - 22 एसआईडीडी 15-16: बर्डपुर क्षेत्र के गायघाट के महुअरवा टोला में चल रहे रामलीला में कलाकारों के ताड़का वध का सजीव मंचन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थSun, 23 Feb 2025 04:20 AM
share Share
Follow Us on
ताड़का वध का मंचन देख मंत्रमुग्ध हो गए श्रद्धालु

बर्डपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गायघाट के महुअरवा टोला में चल रहे रुद्र महायज्ञ के चौथे दिन रामलीला में कलाकारों के ताड़का वध का सजीव मंचन किया। मंचन देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

कलाकारों ने दिखाया कि राजा दशरथ को द्वारपाल महर्षि विश्वामित्र के आने की सूचना देते हैं। दशरथ दौड़कर दरवाजे पर मर्हिष का स्वागत करते हैं। राजा दशरथ ने महर्षि के आने का प्रायोजन पूछा। इस पर विश्वामित्र राक्षसों के अत्याचार बढ़ने की बात कहते हुए उनके वध के लिए राम और लक्ष्मण को मांगते हैं। पहले तो दशरथ मना करते हैं लेकिन बाद में राजी हुए। रास्ते में ताड़का नाम की राक्षसी हमला कर देती है। राम उसका वध करने के बाद यज्ञ सफल बनाते हैं। इस अवसर पर राम अचल गुप्त, ओमप्रकाश, धर्मराज निषाद, घनश्याम निषाद, मदन राजभर, राधेश्याम गुप्त, राजू गुप्त, सरबजीत यादव, रामू गुप्त आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें