Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsLegal Literacy Camp Launched at Kasturba Gandhi Girls School in Bansi

हर व्यक्ति को होनी चाहिए विधिक की जानकारी

Siddhart-nagar News - चित्र परिचयवाद। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बांसी में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थSat, 19 April 2025 05:43 AM
share Share
Follow Us on
हर व्यक्ति को होनी चाहिए विधिक की जानकारी

बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बांसी में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने विशेष विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का शुभारम्भ किया। कहा कि सभी लोगों को विधिक जानकारी होनी चाहिए, तभी वह अपने अधिकार की लड़ाई लड़ सकते हैं। अगर विधिक जानकारी नहीं होगी तो हर जगह नुकसान उठाना पड़ सकता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने छात्राओं को सुरक्षा आदि के लिए विधिक जानकारी दी। इस दौरान जि‌ला विधिक सेवा प्राधिकरण के चीफ अश्वनी मिश्र, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी वार्डन संगीता मादव, लेखाकार जय प्रकाश मिश्र, अध्यापिका रेनू शुक्ला, सरोज लता भारती, अर्चना,आदि लोग छात्राओं के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन धनंजय मिश्र ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें