Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsKhatu Shyam Festival Begins in Itwa with Grand Procession

खाटू श्याम आयो महोत्सव की धूम, निकली निशान यात्रा

Siddhart-nagar News - इटवा, हिन्दुस्तान संवाद।इटवा कस्बे में रविवार को दो दिवसीय खाटू श्याम आयो महोत्सव का आगाज हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले शिव शक्ति मंदिर के पास नि

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थMon, 10 Feb 2025 03:48 AM
share Share
Follow Us on
खाटू श्याम आयो महोत्सव की धूम, निकली निशान यात्रा

इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा कस्बे में रविवार को दो दिवसीय खाटू श्याम आयो महोत्सव का आगाज हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले शिव शक्ति मंदिर के पास निशान यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा में खाटू श्याम बाबा की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

श्याम प्रेमियों ने हाथों में बाबा का निशान लेकर भजनों और ढोल की थाप पर नृत्य किया। फूलों से सजे वाहन में विराजमान खाटू श्याम बाबा की झांकी के आगे भक्त भजनों पर थिरकते रहे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और भक्तों को जलपान व प्रसाद का वितरण किया। निशान यात्रा का मार्ग शिव शक्ति मंदिर से शुरू होकर इटवा चौराहा, बिस्कोहर रोड, बांसी रोड, बढ़नी रोड और डुमरियागंज रोड होते हुए रामलीला मैदान तक रहा। यात्रा के समापन पर भक्तों ने बाबा को निशान चढ़ाया। श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के दूसरे दिन सोमवार को रामलीला मैदान पर विशेष श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसमें कोलकाता से सौरभ शर्मा, गोरखपुर से शिप्रा सलोनी और राज पाण्डेय भक्ति संगीत प्रस्तुत करेंगे। साथ ही भंडारे का भी आयोजन होगा। निशान यात्रा में इटवा चेयरमैन विकास जायसवाल, बिस्कोहर चेयरमैन अजय गुप्त, प्रकाश सोनी, आशीष सोनी, अनिल जायसवाल, ओम छापड़िया, प्रेमी अग्रहरि, राम विलास, सुनील, घनश्याम, पप्पू सोनी, शम्भूनाथ सोनी, सत्यम मोदनवाल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें