Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsGang Rape of Dalit Woman Main Accused Arrested Three Others Still at Large

शादी का झांसा देकर बंधक बना गैंगरेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Siddhart-nagar News - गोल्हौरा थानाक्षेत्र में एक 45 वर्षीय दलित महिला के साथ शादी का झांसा देकर बंधक बनाकर गैंगरेप करने के मामले में मुख्य आरोपी शिवसागर को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे नशे की...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थSat, 22 Feb 2025 05:02 PM
share Share
Follow Us on
शादी का झांसा देकर बंधक बना गैंगरेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। गोल्हौरा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी शादीशुदा दलित महिला(45) को शादी का झांसा देकर बंधक बनाकर गैंगरेप करने के मामले के मुख्य आरोपित को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी तीन की तलाश में जुटी हुई है। आरोपित शिवसागर पुत्र रामफेर क्षेत्र के ही ग्राम डड़वा ढड्ढी गांव का निवासी है। उसके व उसके पिता व दो अन्य के खिलाफ राज्य महिला आयोग की पहल पर गोल्हौरा पुलिस ने गुरुवार को धारा 376डी, 323, 504, 506, 342 व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी थी। महिला का पति बाहर रहता है। महिला का आरोप है कि एक वर्ष पहले शिवसागर शादी का झांसा देकर पिपरा करीम गांव निवासी एक व्यक्ति के घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे नशे की दवा खिलाकर बस्ती से पूना अपनी बहन के घर में आठ महीने जबरन रखा। जहां उसके सहयोगियों ने रेप किया। आठ महीने बाद वहां से वह किसी तरह निकलकर अपने मायके पहुंची थी। थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें