Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsBJP Celebrates 46th Foundation Day with Flag Hoisting and Tributes in Siddharthnagar

स्थापना दिवस पर भाजपाइयों ने किया ध्वजारोहण, संस्थापकों को पुष्पांजलि

Siddhart-nagar News - 06 एसआईडीडी 22: भाजपा के जिला कार्यालय पर पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थMon, 7 April 2025 05:53 AM
share Share
Follow Us on
स्थापना दिवस पर भाजपाइयों ने किया ध्वजारोहण, संस्थापकों को पुष्पांजलि

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण कर पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय एंव श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।

जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा भाजपा राष्ट्र निर्माण एवं जन सेवा के लिए सदैव संकल्पित है। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी, दीपक मौर्य, तेजू विश्वकर्मा, विपिन सिंह, अजय उपाध्याय, निशांत पांडेय, सच्चिदानंद चौबे, दीपेंद्र चौधरी, महेश वर्मा, अरुणा मिश्र, फूलचंद जयसवाल, संतोष शुक्ला, महेंद्र लोधी, सौरभ त्रिपाठी, रमेश मणि त्रिपाठी, राकेश आर्य आदि मौजूद थे। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने अपने आवास पर संगठन का ध्वज लहराते हुए संगठन के पितृपुरुषों को नमन किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें