छेड़खानी का आरोप, केस दर्ज
भारतभारी नगर पंचायत में 12 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें बताया गया कि बुधवार शाम पड़ोस के युवक ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस...
भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भारतभारी नगर पंचायत के एक मोहल्ला की रहने वाली 12 वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक पर छेड़खानी का आारेप लगा है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में किशोरी के पिता ने बताया कि बुधवार शाम को पड़ोस का रहने वाला युवक उसके घर के पास आया और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर दी। बेटी ने उसे जानकारी दी। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।