अनियंत्रित बाइक गिरी, युवक घायल
Shravasti News - इकौना थाना क्षेत्र के गंड़हरा विशुनापुर गांव निवासी सुनील कुमार शुक्रवार रात बाइक से निमंत्रण में गया था। लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे...
Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्तीSat, 10 May 2025 08:11 PM

इकौना। इकौना थाना क्षेत्र के गंड़हरा विशुनापुर गांव निवासी सुनील कुमार (28) पुत्र राम जागे शुक्रवार देर रात बाइक से किसी निमंत्रण में गया था। निमंत्रण में भेजन करने के बाद वह वापस घर लौट रहा था। इस दौरान बिशुनापुर गांव के पास पहुंचते ही अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इससे सुनील गंभीररूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।