अवैध रूप से चल रहे चार और मदरसों में लगा ताला
Shravasti News - जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। रविवार को जमुनहा क्षेत्र में चार और मदरसों को सील किया गया, जिससे कुल संख्या 14 हो गई। जिले में 297 मदरसे संचालित...

जमुनहा, संवाददाता। जिले में संचालित अवैध मदरसों के विरुद्ध प्रशासन की ओर से कार्रवाई जारी है। रविवार को जमुनहा क्षेत्र में संचालित चार और मदरसों को सील किया गया। ऐसे में अब सील किए जाने वाले मदरसों की संख्या 14 हो गई है। भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में संचालित मदरसों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। सीमा क्षेत्र के 15 किलोमीटर दायरे में चल रहे मदरसों की जांच की जा रही है और अवैध मिलने पर उन्हें सील किया जा रहा है। इसके लिए जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की ओर से टीम बनाई गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र राम के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 297 मदरसा संचालित हो रहा हैं। इसमें केवल 105 की ही मान्यता है। जबकि 192 मदरसे बिना मान्यता अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं। रविवार को नेपाल सीमा से सटे जमुनहा क्षेत्र के मदरसों में एसडीएम संजय राय व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, खंड शिक्षाधिकारी सतीश कुमार व थानाध्यक्ष मल्हीपुर आशीष कुमार ने ग्राम फतेहपुर बनगई में संचालित मदरसा इस्लामिया अनवारूल उलूम, मदरसा अलमाहदुल इस्लामिया अनवारूल उलूम व मदरसा अरबिया मसूदिया दारुल उलूम गड़रियन पुरवा, मदरसा इस्लामिया मिसबाहउल उलूम जमुनहा बाजार में छापेमारी की गई। यह सभी मदरसे बिना बैध कागजात के अवैधरूप से संचालित मिले। ऐसे में चारों मदरसों को सील कर दिया गया। शनिवार को भी अवैध रूप से संचालित 10 मदरसों को सील किया गया था। सील होने वाले मदरसों की संख्या 14 हो गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।