Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsFive Injured in Multiple Road Accidents in Shravasti

अलग अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल

Shravasti News - मल्हीपुर, श्रावस्ती में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। बाइक दुर्घटनाओं में शामिल लोग गंभीर रूप...

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्तीFri, 4 April 2025 06:42 PM
share Share
Follow Us on
अलग अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल

मल्हीपुर, श्रावस्ती, संवाददाता। अलग अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक ही हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। कोतवाली भिनगा क्षेत्र के ग्राम मुरावन पुरवा निवासी गोलू मौर्या (28) पुत्र सूर्य लाल मौर्या गुरुवार को किसी काम से बाइक से बदला चौराहा गया था। जहां से वह देर रात वापस घर लौट रहा था। रास्ते में मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा बहराइच मार्ग पर स्थित उल्टहवा पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें गोलू गंभीररूप से घायल हो गया। घायल को एम्बुलेंस से सीएससी मल्हीपुर में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल भिनगा भेज दिया गया। यहां भी हालत नाजुक देखते हुए घायल को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। इसी तरह भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राजावीरपुर निवासी प्रमोद कुमार शुक्रवार को बाइक से भिनगा आया था। वापस जाते समय पुलिस लाइन के पास दूसरे बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें प्रमोद व उसके साथ बाइक पर सवार सालिकराम घायल हो गया। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं नीबाभारी निवासी सुनील अपने भाई सुशील के साथ बाइक से शुक्रवार सुबह भिनगा आ रहा था। बनघुसरा मोड़ के पास पीछे से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों भाई गंभीररूप से घायल हो गए। दोनों को एम्बुलेंस से संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें