Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsThe dip of faith in Yamuna

यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

Shamli News - ऋषि पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। रविवार को यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर ऋषि पंचमी के अवसर पर सुबह से...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीSun, 23 Aug 2020 06:55 PM
share Share
Follow Us on
यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

ऋषि पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। रविवार को यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर ऋषि पंचमी के अवसर पर सुबह से ही दोनों प्रदेशों से श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। जहां श्रद्घालुओं ने यमुना किनारे विशेष पूजा-अर्चना की और यमुना नदी में स्नान किया। यमुना का जलस्तर बढ़ा होने के कारण अधिकतर श्रद्धालु किनारे पर ही रहे। श्रद्धालुओं ने स्नान करने के उपरांत सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। वहीं, श्रद्धालुओं ने प्रसाद का वितरण भी किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें