Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsTensions Rise Between India and Pakistan After Terrorist Attack on Tourists in Pahalgam

45 दिन के वीजा पर ससुराल आई विवाहिता को पाकिस्तान वापस भेजा

Shamli News - कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। पुलिस प्रशासन ने पाकिस्तान से आई विवाहिता को वापस भेज दिया है। पहलगाम में हमले के कारण भारत ने पाकिस्तानियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीFri, 25 April 2025 12:28 AM
share Share
Follow Us on
45 दिन के वीजा पर ससुराल आई विवाहिता को पाकिस्तान वापस भेजा

कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव देखते हुए जनपद पुलिस प्रशासन एवं खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। इस बीच पाकिस्तान से 45 दिन के वीजा पर कांधला में अपनी ससुराल आई विवाहिता को पाकिस्तान वापस भेज दिया गया है। ससुराल पक्ष से पति पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हुए उसे बाघा बोर्डर तक छोड़ने रवाना हुआ है। हालांकि पुलिस प्रशासन जानकारी से इंकार कर रहा है। पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले में पाकिस्तान की साजिश उजागर होने पर भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कदम उठा लिए है। इसी के तहत देश में पाकिस्तान से आए लोगों को मई तक देश छोड़ने के आदेश जारी किए है। हालांकि जिले में अभी तक आदेश नहीं पहुंचे है लेकिन जिले का खुफिया विभाग पाकिस्तानियों की टोह लेने में सक्रिय हो गया है। इसी में पाकिस्तान से कांधला के मौहल्ला खैल में अपनी ससुराल आई शहरिश बानो को गुरुवार में ही पाकिस्तान के लिए डिपोट कर दिया। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में गुजरावाला मुल्तान निवासी शहरिश बानों की शादी 2022 में कांधला के मौहल्ला खैल में पिलखन वाली मजिस्द के पास निवासी वाजिद व शहरिश बानो की छोटी बहन की शादी वाजिद के छोटे भाई अनस के साथ हुई थी। शादी के बाद शहरिश बानो 45 दिन के वीजा पर करीब पांच दिन पहले ही ससुराल आई थी जबकि उसकी छोटी बहन अपने मायके पाकिस्तान में ही है। इसी बीच पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से तनाव स्थिति हो गई। इसको देखते हुए ससुराल पक्ष ने भी उसके पाकिस्तान वापस जाना ही सही माना है। उधर खुफिया विभाग ने भी उनसे संपर्क स्थापित किया। सूत्रों के मुताबिक उसे सहारनपुर बाया अमृतसर बाघा बोर्डर पाकिस्तान के लिए डिपोट कर दिया गया। उसका पति वाजिब पत्नी को बाधा बोर्डर तक छोड़ने उसके साथ रवाना हुआ।

जिले में लोंग टर्म वीजा पर रह रहे 13 पाकिस्तानी

शामली। 13 पाकिस्तानी लोंग टर्म वीजा पर रह रहे है। इनमें अधिकांश महिलाएं शामिल है। इनकी शादी यहां हुई है। कैराना, कांधला, थानाभवन में उनकी ससुराल है। वह लंबे समय से शामली में अपनी ससुराल में रह रही है। इनमें से अधिकांश ने भारतीय नागिरकता के लिए एप्लाई किया है। हालांकि पुलिस प्रशासन इस सबंध में कुछ भी बोलने से मना कर रहा है। एएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि जब तक आदेश नहीं आ जाते वह इस विषय में कुछ नहीं कह सकते। इस बारे में दिशा निर्देश प्राप्त होने पर ही कुछ कहा जा सकता है।

आठ महिलाओं को मिली भारत की नागरिकता

जिले में लोंग टर्म वीजा पर आने वाली महिलाओं की संख्या अधिक थी लेकिन इनमें से आठ महिलाओं को लंबी प्रतीक्षा के बाद भारत की नागरिकता मिल गई है। वह अब जिले में रह रह ही है। जबकि लोंग टर्म वीजा पर गढीपुख्ता क्षेत्र में रह रही एक महिला की मृत्यु हो चुकी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें