Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsShamli DM Ravindra Kumar Singh Transferred Arvind Kumar Chauhan Takes Charge

डीएम रविंद्र सिंह का तबादला, अरविंद चौहान होंगे नए डीएम

Shamli News - शामली। वरिष्ठ संवाददाता रविंद्र कुमार सिंह का तबादला हो गया है। अब उनके स्थान पर अरविन्द कुमार चौहान की शामली डीएम पद पर तैनातरविंद्र कुमार सिंह का तब

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीSat, 14 Sep 2024 11:38 PM
share Share
Follow Us on
डीएम रविंद्र सिंह का तबादला, अरविंद चौहान होंगे नए डीएम

शामली के डीएम रविंद्र कुमार सिंह का तबादला हो गया है। अब उनके स्थान पर अरविन्द कुमार चौहान की शामली डीएम पद पर तैनात की गई है। रविवार को उनके कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है। रविंद्र सिंह लगभग डेढ़ साल तक जनपद में डीएम पद पर तैनात रहे।

शासन द्वारा शामली डीएम रविंद्र सिंह का स्थानांतरण फतेहपुर में डीएम के पद पर कर दिया गया है। उनक स्थान पर आईएएस अरविन्द कुमार चौहान को शामली का डीएम बनाया गया है। अरविंद चौहान वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी है। इससे पहले वहप्रयोग राज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पद पर तैनात थे। उनके रविवार को पदभार ग्रहण करने की संभावना जताई जा रही है। रविन्द्र कुमार सिंह की शामली डीएम पद पर तैनाती 27 फरवरी 2023 को हुई थी। उन्होंने एक मार्च 2023 को जार्च ग्रहण किया था। वह करीब 18 महीने 13 दिन जिलाधिकारी के पद पर रहे। डीएम के रूप में उनकी यह पहली नियुक्ति थी। अपने कार्यकाल में उन्होंने लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराया। इसके अलावा प्रशासनिक तौर उन्होंने कई कठोर निर्णय लिए। विकास कार्यों में लापरवाही तथा मनमानी के लिए उनकी सिफारिश पर प्रदेश शासन ने तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी रणजीत सिंह और तत्कालीन जिला विकास अघिकारी रजत यादव को निलंबित कर दिया था। इसके अलावा उनकी संस्तुति पर रिश्वतखोरी के मामले में कई कर्मचारियों को जेल की हवा खानी पड़ी। नवनियुक्त डीएम अरविंद सिंह चौहान 2015 बैच के आईएएस अधिकारी है वह यूपी के देवरिया के निवासी है। बतौर शामली डीएम पद पर उनकी यह पहली नियुक्ति है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें