Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़शामलीSevere Accident on Delhi-Saharanpur Highway Two Women and One Man Injured

कार की चपेट में आकर बाइक सवार सहित अन्य घायल

दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर द गोल्ड पब्लिक स्कूल के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीThu, 19 Sep 2024 06:32 PM
share Share

थाना क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित द गोल्ड पब्लिक स्कूल के निकट कार की टक्कर से बाइक पर सवार दो महिलाओं सहित एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में एक महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। गुरुवार को गढ़ी पुख्ता थाना क्षेत्र के गांव शिकारपुर निवासी विवेक अपनी पत्नी शालू एवं अपनी माता शकुंतला के साथ बाइक पर सवार होकर बागपत जनपद के कस्बा बड़ौत में अपने रिश्तेदारी में जा रहा था। बाइक सवार जैसे ही क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित द गोल्ड पब्लिक स्कूल के निकट पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार कार सवार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दोनों महिलाओं सहित बाइक सवार व्यक्ति सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला शकुंतला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल दंपति को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। घायलों ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी है। पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें