अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार घायल, हालत गंभीर
Shamli News - बागपत के निवासी 50 वर्षीय राजवीर बाइक पर शामली से बड़ौत लौटते समय एलम बायपास के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राहगीरों की मदद से शामली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती...

थाना क्षेत्र के दिल्ली नेशनल हाईवे मार्ग एलम बायपास के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को उपचार के लिए शामली प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जनपद बागपत की तहसील बडौत निवासी 50 वर्षीय राजवीर बीते गुरुवार को जरूरी कार्य के लिए शामली गया था। व्यक्ति के मुताबिक शाम के समय कार्य पूरा करने के बाद दिल्ली नेशनल हाईवे मार्ग से होता हुआ बड़ोत वापस जा रहा था। जैसे ही बाइक सवारी युवक कस्बा एलम बायपास मार्ग के निकट पहुंचा तो अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गिरकर घायल हो गया।
घायल व्यक्ति को राहगीरों की मदद से उपचार के लिए शामली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।