अज्ञात वाहन की टक्कर से ई रिक्शा चालक सहित दो घायल
Shamli News - बुढाना मार्ग रेलवे रोड के पास एक अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे चालक नसीम और यात्री नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहगीरों ने...

थाना क्षेत्र के बुढाना मार्ग रेलवे मार्ग स्थित बस स्टैंड के समीप ई रिक्शा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमे ई रिक्शा चालक व अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। थाना क्षेत्र के गांव परासौली निवासी नसीम ई रिक्शा चलाकर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करता है। ई रिक्शा चालक बुधवार को किसी कार्य से अपनी ई-रिक्शा लेकर कैराना गया हुआ था। कार्य समाप्त कर जैसे ही ई रिक्शा चालक क्षेत्र के बुढाना मार्ग स्थित रेलवे रोड के समीप पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की टक्कर से ई रिक्शा चालक व रिक्शा में बैठा ग्रामीण नरेंद्र घायल हो गया। घायल की चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के कर्मचारियों ने ई-रिक्शा चालक को घायल अवस्था में नगर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। परिजनों ने मौके पर पहुच कर घायलो का उपचार कराने के बाद घर ले गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।