सफाई कार्य ठप कर कर्मचारियों ने नगर पालिका दिया धरना
Shamli News - स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका परिसर में धरना दिया। उन्होंने चेयरमैन पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए 150 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती की मांग की। सफाई कार्य...

स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ के बैनर तले दर्जनों सफाई कर्मचारियों ने शहर सफाई कार्य बंद कर नगर पालिका परिसर में धरना प्रदर्शन किया। उन्होने चेयरमैन पर हठधर्मिता दिखाने का आरोप लगाते हुए 150 आउसोर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती कराने की मांग की। वही शहर का सफाई कार्य ठप होने से पूरे शहर में गंदगी के ढेर लगे रहे। स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ के बैनर तले दर्जनों सफाई कर्मचारियों ने गुरूवार को कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए सफाई कर्मचारियों ने कहा कि नगर पालिका परिषद शामली में आउटसोर्सिंग मैन पॉवर आपर्ति कार्य के अन्तर्गत सफाई कर्मचारी रखे जाने के लिए विज्ञप्ति प्रकाशित करायी गयी थी। जिसके लिए आवेदन मांगे गये थे। जिसके अन्तर्गत कई गरीब परिवार असहाय व्यक्तियो ने इसके लिए आवेदन किया गया। जिनकी संख्या लगभग 136 फार्म प्राप्त हुए, लेकिन चेयरमैन द्वारा सिर्फ 40 कर्मचारियों को ही रखा जा रहा है। उन्होने दिए शिकायती पत्र में कहा कि नगर पालिका शामली में कार्यरत समस्त वाहन चालको को डीजल / पेट्रोल दिये जाने का कार्य किसी भी सभासद द्वारा नही किया जाये। डीजल, पेट्रोल दिये जाने का कार्य लिपिक अधिकारी द्वारा ही दिया जायें। आउटसोर्स पर 150 सफाई कर्मचारियों को तत्काल लगाये जाये। समस्त कर्मचारियो को वर्दी दी जायें। समस्त कर्मचारियों का बीमा, ईपीएफ, ईएसआई का लाभ दिलाये। स्थायी कर्मचारियों को एनपीएफ का लाभ नियमानुसार मिलें। समस्त आउटसोर्स कर्मचारियों का ईपीएफ चालान कार्यालय नगर पालिका शामली के सम्बन्धित विभाग मे जमा किया जाना अनिवार्य है। इस दौरान उन्होने चेयरमैन पर हठधर्मिता दिखाने का आरोप लगाते हुए उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी है। इस अवसर पर जितेन्द्र चंद्रा, संजय, मनोज महरोलिया, जोगेश, संदीप कुमार, दीपक चंद्रा, जितेन्द्र टांक, राजन पाहिवाल, धर्मेन्द्र, प्रवीन कुमार, सचिन, अनुज आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।