New Academic Session Begins with Havan and Worship at Shri Satyanarayan Inter College भारतीय संस्कृति यज्ञ और पूजन पर आधारित-अनिल, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsNew Academic Session Begins with Havan and Worship at Shri Satyanarayan Inter College

भारतीय संस्कृति यज्ञ और पूजन पर आधारित-अनिल

Shamli News - श्री सत्यनारायण इण्टर कॉलेज में मंगलवार को नवीन शिक्षण सत्र का प्रारम्भ हवन और पूजन के साथ हुआ। विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार गर्ग और उनकी पत्नी वर्षा गर्ग ने यज्ञ का आयोजन किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीWed, 2 April 2025 01:33 AM
share Share
Follow Us on
भारतीय संस्कृति यज्ञ और पूजन पर आधारित-अनिल

शहर के श्री सत्यनारायण इण्टर कॉलेज में मंगलवार को नवीन शिक्षण सत्र का प्रारम्भ हवन एवं पूजन के साथ प्रारम्भ हुआ। विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार गर्ग उनकी धर्मपत्नी वर्षा गर्ग यज्ञ के मुख्य यजमान रहे। राजीव संगल, नन्द कुमार कंसल, अरविन्द गर्ग, संजय, सुरेन्द्र, उमेश शर्मा, विरेन्द्र शर्मा, सूची गर्ग, मयंक गर्ग, राजबीर सिंह ने भी यज्ञ में आहुति प्रदान की। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने यज्ञ के अवसर पर कहा कि भारतीय संस्कृति यज्ञ और पूजन पर आधारित है। भारत में प्रत्येक शुभ कार्य हवन आदि के साथ प्रारम्भ किया जाता है। उसी परम्परा का पालन करते हुए विद्यालय के नवीन शिक्षण सत्र 2025-26 का शुभारम्भ भी यज्ञ के साथ हो रहा है। इस अवसर पर धनश्याम सारस्वत, अनिल कुमार कश्यप, रामनाथ, शिव कुमार, महेश नारायण गौड़, मनोज शर्मा, मनोज भारद्वाज, विजेन्द्र दत्त गौतम, साकेत निर्वाल, प्रसून भार्गव, अश्विनी, पंकज पाल, लोकेन्द्र, राहुल सिंघल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।