भागवत कथा भवरोग की महा औषधि - कथा व्यास
Shamli News - थाना भवन नगर के दयाल आश्रम में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में एक सप्ताह तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा व्यास मनोज जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए भक्तों को उनके...

थाना भवन नगर में स्थित दयाल आश्रम में महाशिवरात्रि कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित एक सप्ताह तक श्रीमद भागवत कथा मे कथा व्यास ने भागवत श्रीमद् भागवत के विषय में जानकारी दी। थानाभवन के दयाल आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन सहारनपुर से पधारे कथाव्यास मनोज जी महाराज ने कहा कि भगवान के बालरूप का चिन्तन करने से विषय-विकार नष्ट होते हैं। भागवत कथा भवरोग की महा औषधि है। भगवान को अर्पित करने से पदार्थ भी प्रशाद बन जाता है। विष पिलाने आई पूतना राक्षसी को भी माता के समान सदगति प्रदान करने वाले भगवान श्रीकृष्ण बडे ही दयालु हैं। हमें उनकी शरण ग्रहण करनी चाहिए। गौचारण लीला के माध्यम से भगवान ने ब्रह्माजी के मान का मर्दन किया। माखनलीला के माध्यम से भगवान ने सभी के दुःखों को चुरा लिया! मटकी फोडने के माध्यम से भगवान ने भेदभाव को दूर किया। नागलीला के माध्यम से भगवान ने प्रकृति की पवित्रा का सन्देश समाज को प्रदान किया! गौवर्धन पूजा के माध्यम से भगवान ने कर्मयोग की शिक्षाप्रद लीला का दर्शन कराया। श्रीकृष्ण भगवान के प्रत्येक आचरण में मानवता के कल्याण की कामना समाहित है। नारि उत्थान का का कार्य भी श्रीकृष्ण ने बहुत ही उत्तम प्रकार से किया है। श्रीकृष्ण की लीलाओं को हम भक्तिभाव से ही समझ सकते हैं! इस अवसर पर भगवान को विविध व्यंजनों का भोग निवेदन किया गया। गौवर्धन भगवान के जयघोष के साथ अपार संख्या में धर्मप्रेमीयों ने कथा का रसपान किया। इस अवसर पर यशपाल नारंग, संजीव चावला, मदन नारंग, सुभाष नारंग, जितेंद्र नारंग, पप्पू मेहता सहित अपार संख्या में श्रोतागण भक्तजन उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।