दो सगे भाइयों की मौत के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
Shamli News - 23 मार्च को सहारनपुर हाईवे पर एक सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत हो गई। उनके परिजनों ने थाना आदर्शमंडी पुलिस पर आरोप लगाया कि आरोपी बस चालक की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। परिवार ने पुलिस से जल्द...

गत 23 मार्च को शहर के सहारनपुर हाईवे पर सडक हादसे में मारे गए दो सगे भाईयों के परिजनों ने थाना आदर्शमंडी पुलिस पर आरोपी बस चालक की गिरफ्तारी न करने का आरोप लगाया है। उन्होने पुलिस से मुलकात कर जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की। थानाभवन क्षेत्र के मंटी हसनपुर निवासी दो सगे भाई 18 वर्षीय क्रिश व 21 वर्षीय नितिश पुत्रगण आंनद किशोर गत 23 मार्च को सवेरे करीब साढे चार बजे बाईक से सवार होकर मेरठ एनडीए का पेपर देने के लिए जा रहा थे। क्रिश का पेपर था, जबकि बडा भाई उसके साथ जा रहा था। शहर के सहारनपुर हाईवे स्थित गंगा अमृत हॉस्पिटल के निकट रोडवेज की अनुबंधित बस के चालक ने सहारनपुर से लौटते समय टक्कर मारकर दोनों भाईयों को मौत के घाट उतार दिया था। शनिवार को परिजनों ने थाना आदर्शमंडी पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाते हुए घेराव किया। उन्होने कहा कि आरोपी बस चालक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाये। जब पुलिस बस को पकड सकती है तो चालक को क्या नही पकड पा रही है। इस अवसर पर पिता आनंद किशोर, नरेश सैनी, ब्रहमपाल सिंह, अनिल कुमार, मोनू, अनूप आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।