Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsChairman Accused of Caste-Based Insulting Remarks Against Sanitation Workers in Uttar Pradesh

चेयरमैन पर अपमानित करने का आरोप, सफाईकर्मियों का हंगामा

Shamli News - उत्तर प्रदेश में नगरपालिका के चेयरमैन पर सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष और अन्य कर्मचारियों के साथ जातिसूचक शब्दों का उपयोग कर अपमानित करने का आरोप लगा है। इस पर सफाई कर्मचारियों ने हंगामा किया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीSun, 23 Feb 2025 12:38 AM
share Share
Follow Us on
चेयरमैन पर अपमानित करने का आरोप, सफाईकर्मियों का हंगामा

नगरपालिका के चेयरमैन पर उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष व कर्मचारी के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने का आरोप लगा है। इसी के विरोध में सफाई कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने पालिका तथा कोतवाली के गेट पर जमकर नारेबाजी की। इस संबंध में चेयरमैन के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। वहीं, कर्मचारियों ने शनिवार को हड़ताल करने की चेतावनी दे दी है। शुक्रवार की शाम नगरपालिका कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद वह कोतवाली में पहुंचे। जहां उनके द्वारा लिखित तहरीर दी गई। उत्तर प्रदेश की सफाई कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष दीपक कुमार पाहिवाल ने बताया कि नगर में सफाई कर्मचारी द्वारा अपना कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार किया गया। बाद में उन्हें चेयरमैन द्वारा अपने आवास पर बुलाया गया। आरोप है कि चेयरमैन द्वारा आरोपी व्यक्ति का पक्ष किया गया तथा कर्मचारी व उनके साथ अपशब्दों का प्रयोग किया। उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया। इसके बाद कहा गया कि खड़े होकर भागो। दीपक कुमार पाहिवाल का यह भी आरोप है कि उनकी साथ चेयरमैन का यह व्यवहार पहली बार नहीं, बल्कि सातवीं बार का है। उन्होंने चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही, यह भी चेताया कि शनिवार को समस्त सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। उधर, नगरपालिका के चेयरमैन शमशाद अहमद अंसारी का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें