Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsBrutal Attack on Young Army Recruit During Training Run in Village Nala

भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगाने गए किशोर पर हमला,घायल

Shamli News - गांव नाला में आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय विजय कुमार पर तीन युवकों ने हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पिता ने पुलिस को तहरीर...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीSat, 1 March 2025 12:00 AM
share Share
Follow Us on
भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगाने गए किशोर पर हमला,घायल

थाना क्षेत्र के गांव नाला में आर्मी की भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगाने गए युवक पर गांव के तीन युवकों ने मार्ग में रोक कर हमला कर दिया। जिसमें युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना के संबंध में पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव नाला निवासी 18 वर्षीय विजय कुमार पुत्र योगेश आर्मी में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा है। शुक्रवार को युवक अपने घर से दौड़ करने के लिए गया। परिजनों के अनुसार जैसे युवक गांव की मार्ग पर दौड़ने के लिए गया तो गांव के ही तीन युवकों ने रंजिश के चलते युवक को बीच मार्ग में रोक कर लाठी डंडों से हमला कर अधमरा कर दिया। युवक मदद के लिए चिल्लाया तो आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। जिसके चलते हमलावर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना घायल युवक के परिजनों को दी। जिसके चलते परिजनों ने घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टर ने घायल की चिंता जनक हालत को देखते हुए उपचार के लिए हायर सेंटर सामने के लिए रेफर कर दिया। जहां पर घायल को भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा है। घटना के संबंध में घायल युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी हमलावर युवकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें