Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़शामलीBJP Organizes Bike Tiranga Yatra in Celebration of Azadi Ka Amrit Mahotsav

भाजपायों ने निकाली बाइक तिरंगा रैली

आज़ादी के अमृत महोत्सव में भाजपा द्वारा बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।यात्रा झिंझाना से शुरू होकर कैराना कलस्यान चौपाल पर समाप्त हुई।भाजपा नेता अनिल चौहान और सतेन्द्र तोमर ने यात्रा का शुभारंभ...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीTue, 13 Aug 2024 06:51 PM
share Share

आजादी के अमृत महोत्सव में भाजपा द्वारा बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ भाजपा नेता अनिल चौहान द्वारा किया गया। यात्रा झिंझाना से शुरू होकर विभिन्न गांवों से होते हुए कैराना कलस्यान चौपाल पर समापन हुआ।याता में कैराना विधानसभा के चारों मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। आजादी के अमृत महोत्सव में मंगलवार को कस्बे के राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के मैदान से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा नेता अनिल चौहान ओर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर द्वारा झंडी दिखाकर किया गया। तिरंगा यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए गाड़ी वाला चौक, जमालपुर, पावटी कलां,भूरा से होते हुए कैराना के कलस्यान चौपाल पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान देश भक्ति के तराने, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंजता रहा। इस मौके पर भाजपा के चारों मंडल अध्यक्ष में सुरेंद्र सैनी झिंझाना,जगदीश चौहान कंडेला, शगुन मित्तल कैराना तथा कुलदीप रोड ऊन के साथ-साथ भूपेन्द्र शर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश कश्यप,निशांत चौहान रजनीश विश्वकर्मा,सतीश चौहान,अरविंद बंसल, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष गुरमीत कौर,अर्जुन पंडित,दीपू तोमर,कौशल चौधरी,अमित कोरी,अमित ,जितेंद्र चौहान सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें