शुरू होगी एक कस्तूरबा स्कूल-एक खेल योजना
Shahjahnpur News - उत्तर प्रदेश सरकार कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए 'एक कस्तूरबा एक खेल' योजना शुरू कर रही है। इस योजना के तहत छात्राओं की खेल प्रतिभा का...

उत्तर प्रदेश शासन अब कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं की खेल प्रतिभा को निखारने और मुकाम तक पहुंचाने के लिए एक कस्तूरबा एक खेल योजना शुरू करने जा रही है। छात्राएं खेल का अभ्यास करेंगी। नए सत्र से खेल के आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। विद्यालय में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए तरह-तरह इवेंट भी होते हैं। खेल में रुचि रखने वाली बालिकाओं को भी प्रोत्साहित किया जाता है। समय-समय पर खेल प्रतियोगिताएं भी यहां आयोजित होती हैं, ताकि उनकी प्रतिभा को सही मंच मिल सके। नए सत्र में सभी कस्तूरबा विद्यालयों में एक नई पहल होगी। प्रत्येक विद्यालय में एक खेल को प्रोत्साहित किया जाएगा। एक कस्तूरबा एक खेल योजना के तहत यहां बालिकाओं की अभिरुचि और उनके खेल का परीक्षण होगा।
इसके लिए खेल विशेषज्ञों की टीम उनकी खेल प्रतिभा को परखेगी। फिर विद्यालय के लिए एक खेल का चयन होगा। इसके बाद विद्यालय में उस खेल को बढ़ावा देने के लिए नियमित अभ्यास कराकर प्रतिभाओं को तराशा जाएगा। खेलों को बढ़ावा देने के लिए शासन स्तर पर कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के लिए एक कस्तूरबा एक खेल योजना शुरू की गई है।
इससे बालिकाओं की खेल प्रतिभा न सिर्फ निखरेगी, बल्कि विद्यालय को भी खेल में पहचान मिलेगी। विद्यालयों की टीम को बड़े- बड़े खेल आयोजनों में खेलने का मौका दिया जाएगा। विद्यालयों से रिपोर्ट मांगी जा रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस पहल से विद्यालयों में खेल का अच्छा माहौल बनेगा। रिपोर्ट के आधार पर खेल आवंटित किए जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।