टैंपो पलटा, दो की मौत, एक की शिनाख्त नहीं
Shahjahnpur News - मीरानपुर कटरा में शुक्रवार रात एक टैंपो हादसे का शिकार हो गया। दूसरे वाहन की साइड मारने से टैंपो पलट गया, जिसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां...

मीरानपुर कटरा, संवाददता। मीरानपुर कटरा क्षेत्र में शुक्रवार रात हादसा हो गया। एक टैंपो को दूसरा वाहन साइड मार गया। इस वजह से टैंपो पलट गया। टैंपो में सवार दो लोगों की मौत हो गई। मीरानपुर कटरा से गढ़ियारंगीन जाने वाली सड़क पर शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक टैंपो दूसरा वाहन साइड मारकर आगे निकल गया। साइड लगने की वजह से टैंपो पलट गया। उसमें दो लोग बैठे थे, वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ही दोनों को लेकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा पहुंची। यहां डाक्टर ने दोनों की जांच की। दोनों को ही मृत घोषित दिया। पुलिस ने बताया कि मरने वाले में एक का नाम सुरेंद्र है। वह दौलतपुर का रहने वाला है। उसकी उम्र 54 साल है। मरने वाले दूसरे व्यक्ति का नाम पता नहीं चला है। उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।