Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsSP Workers Protest Against Insulting Remarks on Mulayam Singh Yadav

सपा कार्यकर्ताओं ने महंत का पुतला फूंका

Shahjahnpur News - मुलायम सिंह यादव पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जलालाबाद विधानसभा अध्यक्ष सूरजपाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के पास एकत्रित...

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरFri, 24 Jan 2025 06:14 PM
share Share
Follow Us on
सपा कार्यकर्ताओं ने महंत का पुतला फूंका

मुलायम सिंह यादव पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जलालाबाद विधानसभा अध्यक्ष सूरजपाल यादव के नेतृत्व में समाजवादी छात्र सभा, युवजन सभा और लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने दोपहर 12 बजे काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के पास एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। महंत राजू दास का पुतला फूंक नारेबाजी की। महंत की गिरफ्तारी की मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सत्येंद्र कटियार को सौंपा। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में सूरजपाल यादव के अलावा रामजी गुप्ता, साहब खान, विजय कुशवाहा, मंसाराम, कमलेश, विवेक, अंकित यादव, राजकुमार, हरनाम सिंह, चरण सिंह यादव और रामवीर सिंह सोमवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें