Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsShahjahanpur Brahmin Society Elects New District President and Promotes Vice President

ज्ञानेश बाजपेई बने जिलाध्यक्ष, डा. संजय पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में ब्राह्मण समाज की बैठक में ज्ञानेश बाजपेई को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष डा. संजय पाठक को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर प्रोन्नत किया गया। यह निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया...

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरSat, 22 Feb 2025 05:08 PM
share Share
Follow Us on
ज्ञानेश बाजपेई बने जिलाध्यक्ष, डा. संजय पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष

शाहजहांपुर, संवाददाता। ब्राह्मण समाज की वरिष्ठ कार्यकारिणी की एक बैठक परशुरधाम में प्रदेश उपाध्यक्ष डा. केके शुक्ल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संगठन की प्रांतीय तथा जनपदीय कमेटी में आंशिक परिवर्तन करते हुए सर्व सम्मति से शाहजहांपुर के जिलाध्यक्ष पद पर राजकीय शिक्षक संघ बरेली मंडल के पूर्व अध्यक्ष व सेवानिवृत प्रधानाचार्य ज्ञानेश बाजपेई को नामित किया गया। अभी तक जिलाध्यक्ष पद पर कार्यरत वरिष्ठ ईएनटी सर्जन डा. संजय पाठक को उनकी संगठन के प्रति विशिष्ट सेवाओं व योगदान के फलस्वरूप प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर प्रोन्नत किया गया। बैठक में संगठन के संरक्षक केशव चंद्र मिश्र, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा वर्तमान में संगठन के संरक्षक डा. सत्य प्रकाश मिश्र, महानगर अध्यक्ष आरेंद्र कुमार मिश्र, जिला महामंत्री आलोक मिश्र, राकेश कुमार पांडेय, अशोक चंद्र मिश्र, रवि मिश्र, डंपी मिश्र आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें