Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsRetired Teachers Honored at Farewell Ceremony in Miranpur Katra

सेवानिवृत शिक्षकों को समारोहपूर्वक दी गई विदाई

Shahjahnpur News - मीरानपुर कटरा में प्राथमिक शिक्षक संघ ने रिटायर्ड शिक्षकों को भावभीनी विदाई दी। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए उनकी समस्याओं के समाधान का संकल्प...

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरSat, 5 April 2025 01:46 AM
share Share
Follow Us on
सेवानिवृत शिक्षकों को समारोहपूर्वक दी गई विदाई

मीरानपुर कटरा, संवाददाता। प्राथमिक शिक्षक संघ ने समारोह आयोजित कर रिटायर्ड शिक्षकों को भावभीनी विदाई दी। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए उनके लिए हर समय तत्पर रहने का संकल्प जताया। खुदागंज रोड स्थित त्रिपाठी मैरेज हाल में आयोजित विदाई और सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने कहा शिक्षक नौनिहालों को शिक्षित कर राष्ट्र निर्माण करते हैं। बच्चों को आदर्श नागरिक बनाने और शिक्षा के प्रसार में सर्वश्रेष्ठ योगदान की अपील करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर समय तत्पर रहने का संकल्प व्यक्त किया और रिटायर्ड शिक्षकों की सुखद दीर्घायु की कामना की। जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ मुनीश मिश्रा ने रिटायर शिक्षकों के स्वस्थ दीर्घायु की कामना करते हुए शिक्षकों से संगठित रहने की अपील की। जिला महामंत्री देवेश वाजपेई, रविन्द्र प्रजापति, नितिन सिंह, ईशपाल सिंह,जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ अध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अरविंद सिंह ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व रिटायर शिक्षकों सावित्री देवी, भानु प्रकाश सिंह, रमेश गंगवार और प्रेमपाल सिंह को शिक्षकों ने मालाएं पहनाकर और उपहार देकर भावभीनी विदाई दी। अध्यक्षता सूरज पाल सिंह रिटायर्ड प्रधानाचार्य ने की। रजत शर्मा, धर्म प्रकाश गंगवार, पुष्प लता, ज्योति भारती, बबली गंगवार, दीपक शर्मा,अकरम हुसैन, संजीव सक्सेना आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें