Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsRetired Soldier Shoots Uncle Over Land Dispute Arrested by Police

चाचा को गोली मारने वाले रिटायर्ड फौजी को जेल

Shahjahnpur News - तीन बीघा जमीन के विवाद में रिटायर्ड फौजी गजेंद्र यादव ने अपने 75 वर्षीय चाचा शिशुपाल यादव को गोली मार दी। गोली लगने से शिशुपाल घायल हो गए और उनका इलाज लखनऊ मेडिकल कालेज में चल रहा है। पुलिस ने गजेंद्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरMon, 12 May 2025 04:50 AM
share Share
Follow Us on
चाचा को गोली मारने वाले रिटायर्ड फौजी को जेल

तीन बीघा जमीन के विवाद में रिटायर्ड फौजी द्वारा अपने सगे चाचा को गोली मारकर घायल कर देने के मामले में पुलिस ने आरोपी फौजी को जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयोग हुए आलाकत्ल रिवाल्वर एवं जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। गोली लगने से घायल ग्रामीण का इलाज लखनऊ के मेडिकल कालेज में चल रहा है। इलाके के जरावन गांव निवासी रिटायर्ड फौजी गजेंद्र यादव ने जमीन के विवाद के चलते शुक्रवार को सगे चाचा 75 वर्षीय शिशुपाल यादव को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी थी। घटना में घायल शिशुपाल के कमर में गोली लगी थी।

रीड की हड्डी में गोली फस जाने के कारण शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। जहां उसकी गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। आरोपी गजेंद्र के सगे भाई हरवेंद्र ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड फौजी गजेंद्र यादव को जेल भेज दिया है। घटना में शामिल 32 बोर का रिवाल्वर एवं दो जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें