विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले के खिलाफ दी तहरीर
Shahjahnpur News - पुवायां के गांव विराहिमपुर झंझरिया निवासी आरिफ ने विदेश भेजने के लिए 70,000 रुपये मांगे गए। उसने 50,000 रुपये ट्रांसफर किए, लेकिन आरोपी दुबई गया और फिर वापस लौट गया। आरिफ को 15 दिन तक इंतजार करने के...

पुवायां। थाना बण्डा के गांव विराहिमपुर झंझरिया निवासी आरिफ ने सीओ पुवायां निष्ठा उपाध्याय को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि गांव गहलुईयां वरीबरा का एक व्यक्ति लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उसने विदेश भेजने के लिए कहा। जिसके एवज में 70000 रुपए की मांग की। विश्वास करते हुए 50000 रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। जिसके बाद वह दुबई चला गया। आरोपी भी उसे दुबई में मिला। वहां पहुंचे शेष रुपये की मांग की। अजरवाइजान भेजने का वादा किया। दुबई में 15 दिनों तक रुकने के लिए कहा और आरोपी वापस चला आया। वहां 15 दिनों तक इंतजार करता रहा। जब उसने टिकट नहीं भेजा तब ठगी का अहसास हुआ और वापस भारत लौट आए। आरोपी रुपया वापस करने पर टालमटोल कर रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।