Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़शाहजहांपुरFormer Gujarat CM Vijay Rupani Advocates BJP Strength for National Progress

भाजपा को सक्षम बनाएं तो देश सक्षम और मजबूत बनेगा: पूर्व सीएम

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी ने कहा कि भाजपा को सक्षम बनाना देश की मजबूती के लिए आवश्यक है। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे हर क्षेत्र में भाजपा के सदस्यों को जोड़ें। उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरThu, 19 Sep 2024 06:18 PM
share Share

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी ने कहा कि देश भाजपा के लिए सर्वोपरि है इसलिए भाजपा को सक्षम बनाएं तो देश सक्षम और मजबूत बनेगा। प्रत्येक क्षेत्र में भाजपा का सदस्य हो ऐसा कार्य पार्टी के पदाधिकारी करें। गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख कविता यादव के द्वारा ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सीएम विजय रुपाणी बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी में ही पोस्टर चिपकने वाला राष्ट्रीय अध्यक्ष और चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है अन्य सभी पार्टियों परिवारवाद की राजनीति करती है। पूरे प्रदेश में कानून की व्यवस्था भाजपा ने ही दी है, माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर चला है तभी प्रदेश के लोग चैन से जीते हैं। उन्होंने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। ब्लॉक प्रमुख कविता यादव ने कहा कि हम सभी लोग महिलाओं, मजदूरों, गरीबों अन्य सभी लोगों के घर जाकर उन्हें पार्टी की नीतियां बताकर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाएं। अरुण यादव चैनू व सुशील बाबू गुप्ता बबलू ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ में लेकर देश के विकास के लिए राजनीति करती है।

इससे पहले ब्लॉक प्रमुख कविता यादव एवं वरुण यादव ने अपने आवास पर पूर्व सीएम को भगवान श्री राम का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान केसी मिश्रा, राकेश अनावा, दोदराम कुशवाहा, अरुण यादव चैनू, सुशील बाबू गुप्ता बबलू, वरुण यादव, मोहित गुप्ता, रजनी भानू सिंह, हेतराम गंगवार, बबलू यादव, विकास प्रजापति, शैंकी, सुनील गुप्ता हंस सत्यपाल यादव आदि मौजूद रहे। उधर पूर्व सीएम विजय रुपाणी भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव राठौर का निधन हो जाने पर उनके आवास पर पहुंचे और परिवार के लोगों से मिलकर शोक व्यक्त किया। इस दौरान सुनील गुप्ता हंस, राजकमल राठौर, अतुल राठौर, सत्यप्रकाश आर्य, नीलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें