Notification Icon

शाहजहांपुर में छाया रहा कोहरा, हाईवे पर रेंगते दिखे वाहन

शनिवार को शाहजहांपुर में घना कोहरा छाया रहा। करीब 11 बजे के बाद सूर्यदेव ने दर्शन दिए, लेकिन धुंध तब भी खत्म नहीं हुई। मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि आगे के 3 दिनों तक सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। गन्ना...

Dinesh Rathour हिन्दुस्तान संवाद, शाहजहांपुरSat, 21 Dec 2019 06:31 AM
share Share

शनिवार को शाहजहांपुर में घना कोहरा छाया रहा। करीब 11 बजे के बाद सूर्यदेव ने दर्शन दिए, लेकिन धुंध तब भी खत्म नहीं हुई। मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि आगे के 3 दिनों तक सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। गन्ना शोध परिषद के मौसम विज्ञानी डॉ मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि सुबह-शाम कोहरा छाया रह सकता है। बताया कि 22 दिसंबर को सुबह कोहरा रहेगा, अधिकतम तापमान 22 रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर आ सकता है।

डॉ मनमोहन सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर की रात सबसे ठंडी होगी, क्योंकि उस दिन न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक जा सकता है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना रहेगी। शनिवार को सुबह कोहरा छाने के कारण हाईवे पर वाहन रेंगते हुए दिखाई पड़े। आमतौर पर सुबह चहल पहल भी कम ही दिखी। इसके बाद भी अभी तक नगर निगम में कहीं भी अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की है, न ही प्रशासन ने अभी तक कंबल बंटवाए हैं, जबकि दावा किया जा रहा है कि 13 हजार कंबलों का ऑर्डर किया जा चुका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें