भाकियू की महिला जिलाध्यक्ष की झोपड़ी में लगी आग
Shahjahnpur News - हिम्मतपुर गांव में भारतीय किसान यूनियन की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सुखविंदर की झोपड़ी में शनिवार को आग लग गई। आग में चार गाय, दो बकरी और दो बछड़े झुलस गए। एक गाय की आंखें जल गईं। आग लगने का कारण...

खुटार। हिम्मतपुर गांव निवासी भारतीय किसान यूनियन की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सुखविंदर घर के बाहर की ओर झोपड़ी पड़ी थी। जिसमे पशु बंधे थे। शनिवार दोपहर झोपड़ी में आग लग गई। छप्पर के नीचे बंधी चार गाय, दो बकरी, और दो बछड़े झुलस गए। जिसमें एक गाय की दोनों आंखें जल गई। आसपास के लोगों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। तब तक छप्पर भी पूरी तरह जलकर नीचे गिर चुका था। जिसमें चारपाई, विस्तार, कपड़े और उसमे रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। नायब तहसीलदार अमित कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल अभिषेक सिंह को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।