Notification Icon

रामगंगा व गंगा की बाढ़ से मुसीबतें बरकरार, जलमग्न हुई फसलें

गंगा व रामगंगा की बाढ़ का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाढ़ के पानी से क्षेत्रीय ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिन्दगी बुरी तरह प्रभावित हो गई है।

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरThu, 19 Sep 2024 06:23 PM
share Share

गंगा व रामगंगा की बाढ़ का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाढ़ के पानी से क्षेत्रीय ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिन्दगी प्रभावित हो गई है। मिर्जापुर क्षेत्र मे गुरुवार को रामगंगा की लहरें कुछ थमी जरूर, लेकिन मुसीबतें बरकरार है। पहरूआ स्थित रंगेश्वर महादेव मन्दिर के पास बाढ़ का पानी भर गया है। सैकड़ों हेक्टेयर फसलें जलमग्न है। किसानों को जलमग्न फसलों के सड़ने की चिन्ता सताने लगी है। कुनिया शाहनजीरपुर, पहाङ़पुर, चिकटिया, भरतापुर जाने वाला मार्ग जलमग्न है। वहीं मौजमपुर, बीघापुर, पहरूआ, अतरी जाने वाले रास्ते रामगंगा की बाढ़ ने बन्द कर दिए हैं। बहरिया में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में बाढ़ का पानी भरा होने के कारण गुरुवार को कीलापुर रोड पर बाजार लगी। बाढ़ का पानी सड़कों पर भरा होने के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। गंगा की बाढ़ भी थमने का नाम नहीं ले रही है। क्षेत्र के आजादनगर मे लोग छतो पर डेरा डाले हुए हैं। नगला बसोला मार्ग, पैलानी मार्ग जलमग्न है। शमशाबाद जलालाबाद स्टेट हाइवे बाढ़ के पानी से कटने से चौरा गांव के पास आवागमन बन्द है। नाव के सहारे लोग हाइवे को पार कर रहे है। पैलानी, कटैलानगला, आजादनगर, चौरा, कमथरी समेत कई गांवों के लोग गंगा की बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें