अनावा में विवादित स्थल पर शव को दफनाने से किया इंकार
Shahjahnpur News - एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उसके शव को विवादित स्थल पर दफनाने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हुआ। एक पक्ष का कहना है कि यह स्थान कब्रिस्तान है, जबकि दूसरे का कहना है कि यह मंदिर परिसर है। अंततः...

बुजुर्ग महिला की मौत के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने महिला के शव को विवादित स्थल पर दफन नहीं होने दिया। एक पक्ष लोगों का कहना है कि यहां बहुत समय से क्रबिस्तान बना हुआ है। दूसरे पक्ष का कहना है कि यह जगह मंदिर स्थल के पास है। इसलिए यहां शव को दफन नहीं करने देंगे। जिसके बाद गैर समुदाय के युवक ने अपनी मामी के शव को गोला गोकर्णनाथ ले जाकर दफन किया। बता दें कि कई वर्षों से दो समुदाय के बीच विवाद चल रहा है। एक समुदाय के लोगों का कहना है कि यहां करीब सौ वर्षों से कब्रिस्तान है, इसलिए यहां हम लोग मुर्दो को दफनाते है। दूसरे समुदाय का कहना है कि यह मन्दिर परिसर की जगह है यहां पर मेला लगता है। जिसके बाद तहसील के प्रशानिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर निस्तारण किया और दूसरे समुदाय को 25 फुट जगह मेला लगाने के लिए दे दी। जिसके बाद गांव अनावा निवासी अली अब्बास की रविवार शाम को इनकी मामी रजिया बेगम की मृतु हो गई थी। जिसके बाद सोमवार को दूसरे समुदाय के लोग इनके दफनाने के लिए कब्रिस्तान में लेकर आये। जिसके बाद दोनों समुदाय में विवाद होने लगा। जिसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन दूसरे समुदाय के लोगों ने इस स्थल पर शव को दफनाने नहीं दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।