Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsCold Weather Alert Temperature Drop Due to Strong Westerly Winds

हवा ने बढ़ा दी ठंड, दिन और रात के तापमान में गिरावट

Shahjahnpur News - मंगलवार से तेज ठंडी पछुआ हवा के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। शाहजहांपुर में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री से 24.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री से 12.6 डिग्री तक गिर गया। मौसम...

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरThu, 6 March 2025 12:56 AM
share Share
Follow Us on
हवा ने बढ़ा दी ठंड, दिन और रात के तापमान में गिरावट

मंगलवार से तेज ठंडी पछुआ के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, इसलिए मौसम ठंडा हो गया है। तेज हवा के कारण पकी हुई फसले भी गिरने लगी हैं। मौसम विभाग ने बताया कि तेज ठंडी पछुआ हवा गुरुवार दोपहर 12 बजे तक चलने की संभावना है, इसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। शाहजहांपुर में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री था। बुधवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। करीब 15 किलोमीटर रफ्तार से बही तेज हवा के कारण धूल खूब उड़ी। हाईवे पर धूल उड़ने की वजह से सामने का कुछ भी नहीं दिख रहा था। लोगों को आवागमन में बहुत ही अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने बताया कि पछुआ हवा गुरुवार दोपहर तक चलने के आसार हैं, इसके बाद तापमान में बढ़ाेतरी दर्ज हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें