Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsWeather Update Humidity and Changing Conditions in Sant Kabir Nagar

दिन भर धूप और बदली का चलता रहा सिलसिला

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में रविवार को धूप और बदली का सिलसिला जारी रहा। पुरवा हवाओं के कारण गर्मी में राहत मिली, लेकिन उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ से हुआ है, जिससे अधिकतम तापमान 36°C...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरMon, 5 May 2025 05:57 AM
share Share
Follow Us on
दिन भर धूप और बदली का चलता रहा सिलसिला

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले में रविवार को पूरे दिन धूप और बदली का सिलसिला चलता रहा। हवाएं पुरवा ही चलती रही। इसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन घरों के अंदर लोगों को गर्मी परेशान करती रही। वातावरण में आर्द्रता अधिक होने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। अगले दो दिनों के दौरान मौसम इसी प्रकार का बना रहेगा। हवाएं पुरवा ही चलेंगी। आसमान में बदली छाई रहेगी। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बना हुआ है। एक सप्ताह से तेज गति से पुरवा हवाएं चल रही हैं।

आसमान में बदली और तापमान में गिरावट रिकार्ड की जा रही है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। पुरवा हवाओं की वजह से ही अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रिकार्ड किया गया है। मई के महीने में खरीफ फसलों की तैयारी शुरू हो जाती है। किसानों को चाहिए कि इस समय खेत की गहरी जुताई करें। इससे जमीन के अंदर छिपे कीट भी मर जाएंगे और खरपतवार नष्ट होने के साथ खेत की उर्वरा शक्ति भी सुधरेगी। बाल रोग विशेषज्ञ डा. डीपी सिंह ने बताया कि मौसम में इस प्रकार के उतार-चढ़ाव की वजह से बच्चों को तबियत खराब होने के आसार हैं। बदली युक्त में मौसम में वायरस जनित बीमारियां बहुत तेजी से पनपती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें