एसपी ने महिला थाने का किया औचक निरीक्षण
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में एसपी संदीप कुमार मीना ने महिला थाना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई की स्थिति पर नाराजगी जताई और अभिलेखों के अद्यतन की आवश्यकता पर जोर दिया। एसपी ने महिला हेल्प डेस्क पर पुलिस...

संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने महिला थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई की लचर व्यवस्था देखकर नाराजगी जताई। अभिलेखों को अद्यतन और रखरखाव की व्यवस्था सुदृढ किए जाने पर जोर दिया। एसपी संदीप कुमार मीना रविवार की रात अचानक महिला थाने पर पहुंच गए। एसपी ने थाना परिसर और कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर की साफ सफाई, बैरक, थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, बंदी गृह, महिला हेल्प डेस्क आदि की बारीकी से जांच की। इसके उपरान्त कार्यालय में रखे विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों आर्डर बुक न्यायालय, आर्डर बुक न्यायालय एनबीडब्लू, कुर्की, आर्डर बुक न्यायालय सम्मन, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर आदि का बारीकी से निरीक्षण किया।
अभिलेखों को अद्यतन रखने के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मी को आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उसका तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान महिला थानाध्यक्ष पूनम मौर्य, पीआरओ दुर्गेश कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।