Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़संतकबीरनगरSaryu River Flooding Affects 2 100 Families in Dhanaghta Region

सरयू की बाढ़ से प्रभावित हैं डेढ़ दर्जन गांव प्रभावित

धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा तहसील क्षेत्र में बह रही सरयू नदी का जलस्तर घटना

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरWed, 18 Sep 2024 08:00 PM
share Share

धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा तहसील क्षेत्र में बह रही सरयू नदी का जलस्तर घटना शुरू हो गया है लेकिन अभी सरयू नदी खतरे के निशान पर बह रही है। जिसके कारण ग्रामीणों की समस्या अभी बरकरार है। सरयू की बाढ़ से डेढ़ दर्जन गांव प्रभावित हैं। बाढ़ से 2100 परिवार प्रभावित हैं। गांवों में जाने वाले रास्तों पर पानी भरने से नावाों के सहारे आवागमन कर रहे हैं। गांवों में जाने के लिए 39 नावें लगाई गईं है। सबसे अधिक समस्या पशु चारे की है तो वहीं जिनके घरों में पानी घुसा है वे लोग छत पर अपना समय गुजारने को मजबूर है।

तहसील क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर मंगलवार को 79.450 मीटर पर बह रहा था जो बुधवार को घटकर 79.400 मीटर पर पहुंच गया। नदी अब खतरे के निशान पर बह रही है। नदी के खतरे के निशान पर होने के कारण क्षेत्र के छपरा मगर्वी का कुर्मियांन टोला, अगापुर गुलरिहा, गायघाट, कठहा, खैरगाढ़, ढोलबजा, चकदहा, भौवापार, गुनवतिया, सरैया, सियाराम अधीन सिंह, खड़कपुर, कंचनपुर, करनपुर, मौर, सीयरकला आदि गांव सरयू नदी के बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। ग्रामीणों के आवश्यकतानुसार आने-जाने के लिए 39 नाव को लगाया गया है। बाढ़ से लगभग 2100 परिवार प्रभावित हैं। प्रशासन बाढ़ पीड़ितों की लिए राहत सामग्री बुधवार को बांटने का काम शुरू कर दिया है। कुर्मियांन टोला तथा चपरा पूर्वी के पटौवा में 50 लोगों को राहत सामग्री बांटी गई।

बाढ़ के पानी से लगभग 200 बीघा से अधिक खेती पानी में डूबने से प्रभावित होने की आशंका है। अगर इसी तरह एक सप्ताह पानी लग रहा तो ये फसलें सड़कर बर्बाद हो जाएगी। प्रभावित ग्रामीण हरेंद्र, रामचंद्र, उदयभान, हरिराम, संग्राम आदि लोगों का कहना है की बाढ़ का पानी हटने का नाम नहीं ले रहा है। लगभग 5 दिन से बाढ़ का पानी जमा हुआ है। जिसके कारण सबसे अधिक समस्या पशु चारे की आ गई है। पशुओं को चारा न मिलने के कारण वह भूखे पेट रह जा रहे हैं। तहसीलदार योगेंद्र पांडेय का कहना है की सुरक्षा के लिए हर संभव सहयोग किया जा रहा है। कहीं से कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। उधर बांध की सुरक्षा के लिए विभाग पूरी तरह से लगा हुआ।

बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह से लगा हुआ है। जहां भी कोई समस्या आ रही है तुरंत उसके समाधान के लिए प्रशासन के लोग पहुंच जा रहे हैं।

रमेश चंद्र

एसडीएम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें